सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क बिहार राज्य के शाखा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न

• सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क बिहार राज्य के शाखा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न 






• सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के बिहार राज्य कार्यालय का शुभारंभ: अरविंद कुमार 


• देश के 76 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमांचल एक्सप्रेस के बिहार शाखा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न, अशोक कुमार 

® संवाददाता - अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस उप ब्यूरो चीफ बिहार 

पटना: 15 अगस्त 2023 देश के आजादी का 76 वां वर्षगांठ के शुभ अवसर और दैनिक सीमांचल एक्सप्रेस दिल्ली के 7 वां स्थापना दिवस सप्ताह अभियान, ( 12 अगस्त से 19 अगस्त 2023 ) मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय ज्ञान निकेतन परिसर में सीमांचल एक्सप्रेस के बिहार राज्य शाखा कार्यालय का शुभारंभ सीमांचल एक्सप्रेस के बिहार राज्य ब्यूरो चीफ श्री अरविन्द कुमार के उपस्थिति में सीमांचल एक्सप्रेस बिहार के उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार के अथक प्रयास से कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

• उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न 

कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमाकांत वर्मा जी एवं उदय शंकर लाल जी, भूतपूर्व सैनिक के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। इस शुभ कार्यक्रम के अवसर पर प्रदीप पासवान, धर्मेंद्र निषाद, सौरभ कुमार, संजय सिन्हा, मोहन सिंह, विजय मेहता, सरिता मंडल, किरण कुमारी, सत्येंद्र कुमार, पुजा कुमारी, आशीष कुमार, संकित कुमार, स्वेता कुमारी, पवन कुमार उपस्थित थे। 

• छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम 

 सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के इस कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत अखिल भारतीय ज्ञान निकेतन स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं द्वारा पैरेड की सलामी और तालियां बजाकर किया गया। पैरेड ग्रुप में शामिल कन्हैया कुमार ,  रवि कुमार, खुशी कुमारी, रेजी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, आदिल कुमार, शिवांस कुमार, पवन कुमार, सुरजीत कुमार, रोहित कुमार, पिंकी कुमारी, स्नेहा कुमारी, शामिल थे 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post