बिहार राज्य में स्वास्थ्य विभाग से बिना निबंधित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउन्ड, जाँच घर संचालित, अशोक कुमार

• बिहार राज्य में स्वास्थ्य विभाग से बिना निबंधित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउन्ड, जाँच घर संचालित, अशोक कुमार




संवाददाता • अशोक कुमार, उप ब्यूरो चीफ सीमांचल एक्सप्रेस बिहार 

पटना: बिहार ऐसे राज्यों में गिना जाता है जहाँ शिक्षा व्यवस्था,  स्वास्थ्य विभाग की बदहाली हमेशा उजागर होते रहा है। सच्चाई यह है कि बिहार राज्य में जितने भी नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड, जाँच घर संचालित है उसमें से 75% संस्था बिना रजिग्रेशन के ही चल रहे हैं जो अवैध है। संस्था स्वास्थ्य विभाग से निबंधित नहीं होते हैं बिना अनुमति प्राप्त किए ही गली मुहल्ले, अस्पताल के किनारे टेवुल बेंच लगा कर ये सारे काम किए जाते हैं। अगर उसके आगे सरकारी अस्पतालों की बात किया जाय तो वहाँ जाँच मशीन खराब पड़े है, एक्सरे मशीन खराब पड़े हैं इसी का फायस उठाते हुए गली मुहल्लों में बिना निबंधन के लोग ये सोर संस्थान संचालित करते हैं। यही स्थिति नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर या अन्य टेक्निकल कोर्स का है ""कहीं से किसी तरह डिग्री का जुगाड़ हो जाता है। इसका परिणाम बुरा होता है जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है ऐसे संस्थानों पर  शासन प्रशासन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं करते हैं। अगर किसी तरह कोई मामला मीडिया या प्रेस के द्वारा उजागर किया जाता है तो दिखावे के लिए कुछ कारवाई किया जाता है । और फिर से मिल-बांटकर काले कमाई का धंधा शुरू कर दिया जाता है इस खेल में कई बार बेवजह बेकसूर मरीज की मौत हो जाती है तो कहीं फर्जी डिग्री सर्टिफिकेट पकड़े जाते हैं यह सब बिहार और बिहारवासियों के लिए गंभीर स्थिति है ऐसे संस्थानों का पता लगाकर सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है ऐसे संस्थानों के संचालक पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post