जोकीहाट में जाति आधारित गणना कार्य ससमय पूर्ण करने को लेकर प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, श्रीमती इनायत खान

जोकीहाट में जाति आधारित गणना कार्य ससमय पूर्ण करने को लेकर प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, श्रीमती इनायत खान 
 



संवाददाता • मासुम रजा, अररिया बिहार 




दिनांक- 11 अगस्त 2023
जिला पदाधिकारी, अररिया, श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में आज जोकीहाट प्रखंड में जाति आधारित गणना कार्य ससमय पूर्ण करने को लेकर चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, प्रगणक एवं प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जाति आधारित गणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते स-समय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को गणना कार्य की अद्यतन जानकारी से अवगत कराया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मोबाइल एप इंस्टॉलेशन एवं डाटा इंट्री को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निर्देशित किया गया कि कैंप लगाकर, दो शिफ्ट में इंट्री का कार्य पूर्ण करें। प्रत्येक चार घंटे पर सुपरवाइजर को एंट्री रिर्पोट समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संबंधित गणना अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post