समाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पूर्व सदस्य डॉ बीएन विश्वकर्मा का अकास्मिक निधन

• समाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के  पूर्व सदस्य डॉ बीएन विश्वकर्मा का अकास्मिक निधन 

संवाददाता • प्रदीप कुमार 

पटना: बहुत ही दुखत समाचार। जाने-माने निस्वार्थ भाव से राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता, नेता, शिक्षाविद्, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, शोषित, वंचित, दलित, अल्पसंख्यक वर्गों के रहनुमा, मजबूत स्तंभ और आवाज, साहित्यकार, लेखक रहे डॉ प्रो बीएन विश्वकर्मा साहब जी के दिनांक 19-8-2023 ,दिन - शुक्रवार के रात्रि में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है।वे चार भाई और चार बहन थे ‌। वे भाई-बहनों में सभी से बड़े थे। वे देश और समाज के सेवा के लिए शादी नहीं किए थे वे अविवाहित थे। वे अनेकों महाविद्यालय में प्राध्यापक, लेक्चरल के रूप में अपना योगदान दिए थे। वे अंतिम योगदान पटना दानापुर बीएस कोलेज में दिए और सेवानिवृत्त हो गए थे। वे शुक्रवार के दिन घंटों बातें सामाजिक राजनीतिक पर किए थे और रात्रि में स्वर्गवास हो गए। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद जी के मंत्रीमंडल काल में राष्ट्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का सदस्य बनें थे। फिर बाद में जब स्व रामविलास पासवान जी केंद्रीय रेल मंत्री बने तो इनको रेलवे का यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष बनाए थे स्व रामविलास पासवान जी।हम सभी के अभिभावक, गार्जियन, शुभचिंतक, आदर्श, और प्रेरणास्रोत रहे दिवंगत डॉ प्रो बीएन विश्वकर्मा साहब जी को ईश्वर आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके प्रति मैं अपने सभी संगठनों के तरफ़ से उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शत् शत् नमन, विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्व डॉ प्रो बीएन विश्वकर्मा साहब जी अमर रहे। ओम् शांति ओम् शांति। धीरेन्द्र निषाद, प्रदेश कार्यकारी प्रधान महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी, बिहार निषाद संघ एवं अतिपिछड़ा समाज के सक्रिय कार्यकर्ता, धन्यवाद, गुडमोरनिंग, सुप्रभात।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post