• दि0प्र0क0कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने राजीव गांधी जी के 79वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
• राजीव जी के प्रधानमंत्रित्व काल में असंख्य देशवासियों को रोजगार के नए अवसर मिले, आज मोदी सरकार स्टार्टअप मेक इन इंडिया के नाम युवाओं गुमराह कर रही है।- चौ0 अनिल कुमार
• पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों के साथ दि0प्र0क0कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने बैठक हुई
• कांग्रेस की विचारधारा प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी से सैंकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ली।
नई दिल्ली, 20 अगस्त, 2023 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के 79वें जन्म दिवस पर आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राजीव जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। चौ0 अनिल कुमार ने आज प्रातः राजीव जी की समाधि वीर भूमि पर प्रार्थना करने के बाद राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजीव गांधी जी को याद किया।
राजीव जी को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा अन्य प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार, श्री उदित राज, डीपीसीसी उपाध्यक्ष - पूर्व विधायक श्री जय किशन, कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष - पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, डॉ. नरेश कुमार, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक शामिल थे। अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने राजीव जी को श्रद्धांजलि दी।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राजीव जी के आधुनिक दृष्टिकोण से ही भारत को प्रगति और विकास की राह मिली और युवाओं को देश की गति के साथ जोड़ने के लिए युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया। राजीव जी के प्रधानमंत्रीत्व में असंख्य देशवासियों को रोजगार के नए अवसर मिले, गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए काम किया और उन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राजीव जी एक दूरदर्शी एवं विचारशील व्यक्ति थे और देश में राजीव जी की कम्प्यूटर, तकनीकी और संचार क्रांति के जनक के रुप में पहचान है। जिन्होंने 21वीं सदी में देश के सामने आई चुनौतियां और जरूरतों का सामना करते हुए भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए तैयार किया। मोदी सरकार जिस भारत की डिजीटल प्रणाली और तकनीकी ताकत का बखान विश्व भर में करती है, उसकी नींव राजीव जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व में रख दी थी। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राजीव जी की ही दूरदर्शिता थी जिसने कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति को समय से पहले देश में लाए, जिसका परिणाम आज भारत दुनिया में अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आज देश की ज्वलंत समस्याएं देशवासियों के समक्ष खड़ी है, जिसके लिए कांग्रेस नेतृत्व और हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी जी द्वारा उठाई जा रही प्रत्येक आवाज को केन्द्र की मोदी सरकार दबाने का भरसक कर रही है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र में मोदी और दिल्ली में केजरीवाल की दोनों ही सरकारें वर्तमान की सामाजिक जटिलताओं, आर्थिक संकट और विषमताओं, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से निपटने की बजाय स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया और भविष्य में 25 वर्ष बाद के भारत की बात करके लोगों का ध्यान समाज में उत्पन्न मूल समस्याओं से दूर करके ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार मध्यम वर्ग, मजदूर वर्ग, निम्न व गरीबों को जीविका बचाने, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल रही हैं, जबकि राजीव जी का सपना था कि हर गरीब देशवासी देश के विकास का भागीदार बनें।
आज प्रदेश कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई जिनका स्वागत व सम्मान किया गया और सभी को पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर राजीव जी पर आधारित पुस्तक भेंट की।
इस दौरान कमेटी के प्रभारी चौ. पंडित दुर्गा दास, प्रभारी अनिल सूद, चेयरमैन संजय टांक, अध्यक्ष शरद सांगवान मौजूद रहे। इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज जी, पूर्व विधायक श्री वीर सिंह धींगान जी, SC डिपार्टमेंट के चेयरमैन संजय नीरज जी मौजूद रहे।
कांग्रेस की विचारधारा और श्री राहुल गांधी जी की मोहब्बत की दुकान से प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी से श्री नाटू राम गुप्ता जी, चरणजीत सिंह जी, अशरफ अली जी, राजिंदर वर्मा जी, सरोज जी और नसीर जी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने कहा को देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है ।




