नई दिल्ली ! बुजुर्गो की आंखों में पूरा जहां नजर आता है, इनका आशीर्वाद लेकर देखो हर काम बनता नजर आता है, यह कथन था लायंस क्लब दिल्ली आईपैक्स के उन सदस्यों का जो वृद्धो की आर्थिक मदद और सेवा करने नन्द नगरी स्थित अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्ध सेवा समिति द्वारा संचालित आशियाना वृद्ध आश्रम पहुंचे थे ! रविवार को नन्द नगरी वृद्ध आश्रम आशियाना में क्लब की तरफ से लॉयन राजीव गुप्ता, लॉयन इंदु कनोडिया,लॉयन अजय सिंघल,विनीता अग्रवाल,शीनू रस्तोगी,वेदप्रकाश,विकास कनोडिया,गौतम सिंह,अलका गुप्ता,अंजू गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता,अनिल कुमार गुप्ता उपस्थित थे ! आशियाना वृद्ध आश्रम में क्लब की तरफ से जरूरत का सामान और भोजन की व्यवस्था की गयी थी ! आश्रम में वृद्ध गीतों पर जमकर झूमे और अपने जीवन के कई वाकये बताते हुए आन्ददित नजर आए, वृद्ध आश्रम संचालक सुनहरी लाल ने बताया आश्रम में करीब 14 बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष रहते है, यह वृद्ध वो है जो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस को मिले थे और पुलिस ने इनको यहां पहुंचाया है ! यह संस्था करीब 1991 से लोगों के सेवा करती आ रही है ! संस्था द्वारा वृद्ध आश्रम, मानसिक रूप से व शारीरिक रूप से विकलांग बच्चो के लिए विद्यालय संचालित करती है और समय समय पर विकलांगो के लिए कृत्रिम अंग, ट्राई साईकिल व व्हील चेयर वितरित कराते है !
Tags:
नई दिल्ली
Minhaj Ahmed Qasmi
Minhaj Ahmed Qasmi ( M.A ) G.B.U
• PIB and DIP rectified Reporter
• Founder - All India Seemanchal Jan Vikas Parishad
• Chief Editor - Seemanchal Express
• Chief Reporter in - Hamara Samaj Urdu Daily News Paper New Delhi
• Reporter in Urdu Daily Hindustan Express And Siyasi Taqdeer News Paper Delhi
• I am fighting in Zila Parishad Election in 2021 From Jokihat Araria Bihar
• Election Complaining for BJP in J&K and Loksabha Election 2014
• Incharge in Araria Purnia Bhagalpur and Kishanganj Bihar
• Delhi Assembly Election 2015 in-charge in North East and East Delhi
• MCD Election 2018 Election in-charge in North East and East Delhi and other Social and Political works under RSS and BJP Senior Leaders
• Federation for Development Secretary
• Jamiyat Uama E- Hind Delhi State Secretary
• Advisory Member Delhi Minority Commission


