संवाददाता • प्रदीप कुमार
पटना : रुकूनपूरा बेली रोड स्तिथ बिहार दलित विकास समिति सभागार में अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच का एकदिवसीय सामाजिक एवम् राजनीतिक चिंतन शिविर में मंच के राष्ट्रीय, प्रदेश एवम् जिला के पदाधिकारीगण एवम् समाज के बुद्धिजीवी सैकड़ों के संख्या जुटे । कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप आए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह रालोजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार राम ने शिविर में कहा देश आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश में छुआ- छूत, भेद- भाव आज भी बरकरार है हर दिन जाति के नाम पर जघन्य घटनाएं हो रही है। अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में सबसे ज्यादा रविदास समाज को चिन्हित कर अत्याचार किया जा रहा है । इसका कारण यह भी है की रविदास समाज के लोगो में सामाजिक एकजुटता की कमी है और राजनिति का सही समझ नही रखना भी है । हम सभी जानते है सभी कष्टों का निवारण सत्ता और सदन से ही संभव है ।आगे श्री राम ने कहा फरवरी 2024 में पटना में होगा रविदास महासम्मेलन जुटेंगे देश एवं प्रदेश के गण्यमान्य बुद्धिजीवी । अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच का प्रयास है रविदास समाज का एकीकरण के साथ साथ सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करना । आगे श्री राम ने कहा प्रदेश में चाहे किसी भी दल का सरकार रहा हो सही में रविदास समाज को भागीदारी आज तक नहीं दिया । हमे एकजुटता के साथ राजनीतिक क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री चतुर्गुण राम जी ने किया और संचालन ...... ने किया । मुख्यवत्ता के रुप श्री राजेश कुमार, मनोज कुमार, पुष्लता कुमारी,जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार,शंभू रविदास,जीवन कुमार,रामबाबू रविदास, अनिल कुमार,राकेश कुमार,सुशांत कुमार, एवम् अन्य सभी लोगो ने अपना अपना विचार व्यक्त किए।