संवाददाता • प्रदीप कुमार सीमांचल एक्सप्रेस
पटना: अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के आह्वान पर 2023 आज दिनांक- 27.08. को सदभावना मार्च बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रधान कार्यालय दारोगा प्रसाद राय पथ) पटना से संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्री कुमार पटेल के नेतृत्व में लगभग चार सौ स्वतंत्रता सेनानी " उत्तरधिकारियों द्वारा कार्यालय से आर० ब्लॉक होते हुए शहीद स्मारक सचिवालय पहुचकर माल्यार्पण किया गया। संगठन के बिहार प्रदेश के सचिव श्री शिवनंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री सुनील श्री शिवनंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह संगठन मंत्री ब्रहम्चारी जी, उपाध्यक्ष उदयकृष्ण जी एवं बिहार प्रदेश के सभी जिला के जिलाध्यक्ष सदभावना मार्च मे भाग लिये, जिसमें पटना जिला के पप्पु पटेल, आरा के अशोक कुमार, जहानाबाद के चन्द्रभूषण शर्मा एवं संजय कुमार औरंगाबाद से राजेन्द्र जी, कटिहार से गणेश जी, बक्सर से अभिषेक कुमार, समस्तीपुर से अमरेन्द्र कुमार, छपरा से पवन कुमार आदि ने भी इस सदभावना मार्च में भाग लिया। सदभावना मार्च का मुख्य उदेश्य आजादी के नैतिक मूल्यो की स्थापना करना, देशवासियों मे देश के प्रति जुनून पैदा करना एवं आर्थिक असमानता को दूर करना, स्वतंत्रता सेनानी के सपनों का भारत बनाना, भारत सरकार के गृह विभाग द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का डिजिटिलाईज परिचय पत्र जारी करना एवं महापरिषद् को संवैधानिक दर्जा देना