चंडीगढ़: हरियाणा, नूंह में प्रशासन का बड़ा फैसला, शिव मंदिर जाने पर दो दिन की रोक, जलाभिषेक के लिए पास जरूरी

• चंडीगढ़: हरियाणा, नूंह में प्रशासन का बड़ा फैसला, शिव मंदिर जाने पर दो दिन की रोक, जलाभिषेक के लिए पास जरूरी

• नूंह में ब्रजमंडल शोभा यात्रा की अनुमति नहीं,हिंदू संगठन बोले इसकी जरूरत नहीं




चंड़ीगढ़: हरियाणा, सरकार ने नूंह में सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के 28 अगस्त को पुन: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने के आह्वान के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस बीच नूंह में प्रशासन का बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने बताया कि यात्रा के ऐलान के मद्देनजर दो दिन तक नल्हड़ महादेव शिव मंदिर जाने पर रोक लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, हिन्दू संगठनों के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन ने मुस्तैद हो गई है। नूंह के नल्हड़ महादेव शिव मंदिर जाने पर दो दिन की रोक लगाई गई है। साथ ही आम आदमी और मीडिया को भी मंदिर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। मंदिर प्रशासन और पुलिस की तरफ से अनुमति पास जारी किए जाएंगे। वही लोग मंदिर में जाकर जलाभिषेक कर सकते हैं। नूंह में इस समय ITBP, CRP और हरियाणा पुलिस का पहरा है। सुरक्षाबलों को हर घटनाक्रम पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।


वहीं सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट तथा हर सूरत में कानून व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाये रखने को लेकर यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।


जिला प्रशासन ने नूंह जिले में जहां निषेधाज्ञा लागू की है वहीं राज्य सरकार ने नूंह जिले में एहतियाती कदम के तौर पर, 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त को रात 11ः59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। नूंह जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने साफ तौर कहा है कि इलाके में हर हाल में अमन-शांति कायम रखी जाएगी।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post