आबकारी घोटाला: अदालत ने YSR कांग्रेस सांसद के बेटे की अंतरिम जमानत की मंजूर



• आबकारी घोटाला: अदालत ने YSR कांग्रेस सांसद के बेटे की अंतरिम जमानत की मंजूर

नई दिल्ली
 दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले के जुड़े धनशोधन के मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा की अंतरिम जमानत चिकित्सकीय आधार पर मंगलवार को मंजूर कर ली।
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने राघव मगुंटा को राहत देते हुए कहा कि उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वह प्रवर्तन निदेशालय के चेन्नई या दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होंगे। अदालत ने कहा कि राघव मगुंटा चेन्नई में ही रहेंगे और हर मंगलवार एवं शुक्रवार की शाम चार बजे निदेशालय के अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।

उसने कहा, वह (राघव) निचली अदालत की अनुमति के बिना भारत से बाहर नहीं जाएंगे और निचली अदालत को अपना पासपोर्ट सौंपेंगे। उसने स्पष्ट किया कि चिकित्सकीय आधार पर राघव मगुंटा को दी गई जमानत को अन्य मामलों के लिए उदाहरण नहीं माना जाएगा। दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 17 नवंबर 2021 को लागू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इसे पिछले साल सितंबर में रद्द कर दिया था।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post