बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की रैंकिंग में अररिया को मिला प्रथम स्थान

समाहरणालय अररिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
     संवाददाता • मासुम रजा 
दिनांक- 17 जुलाई 2023
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की रैंकिंग में अररिया को मिला प्रथम स्थान





         मुख्यमंत्री 7 निश्चय के अनतर्गत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का राज्य सरकार द्वारा माह जून 2023 में प्रकाशित रैंकिंग में अररिया जिला को प्रथम स्थान मिला है। जिसमें 81.9 अंक के साथ अररिया प्रथम स्थान 81.8 अंक के साथ सुपौल दुसरा तथा 80.6 अंक के साथ किशनगंज तिसरे स्थान पर है। गजेन्द्र कुमार, प्रबंधक जिला निबंधन एंव परामर्श केन्द्र, अररिया द्वारा बताया गया कि सभी वरीय पदाधिकारी के मार्गदर्शन एवं कर्मियों के परिश्रम से जिला द्वारा इस लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वैसे विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा या तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें चार लाख तक का शिक्षा ऋण बिहार सरकार द्वारा जिला निबंधन एंव परामर्श केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें साधारण व्याज के दर पर लड़कियों के लिए 01 प्रतिशत, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर के लिए 01 प्रतिशत तथा लड़को के लिए चार प्रतिशत व्याज देय है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जा रहे थे उनके लिए यह योजना बरदान साबित हो रहा है। अब तक अररिया जिले में इस योजना के तहत 8914 आवेदको कुल 153.19 करोड़ की राशि स्वीकृत किया गया है, एवं 8419 आवेदको को कुल 89.11 करोड़ की राशि वितरित की गई है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post