लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर किया तबादला

• लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर किया तबादला 




• सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता • अशोक कुमार






पटना: अगले वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है वहीं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य के अंदर बड़े पैमाने पर विभिन्न विभागों में तबादला शुरू कर दिया है बिहार में बढ़ते हुए अपराध और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए साथ ही होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार लगाने के लिए सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह तबादला का कार्य शुरू किया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तबादला के तहत 534 प्रखंडों में से 245 के बीडीओ बदल दिए गए। इसी तरह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में डेढ़ दर्जन डीसीएलआर की जगह बदल गईं। 45 प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को नई जगह मिली। खनन एवं भूतत्व विभाग में कुल 185 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया।

समाज कल्याण विभाग ने 156 सीडीपीओ को नई जिम्मेवारी दी है। निर्माण विभागों में भी तबादले की बाढ़ आई। भवन निर्माण विभाग में सात अधीक्षण अभियंताओं के साथ विभिन्न स्तर के 96 इंजीनियरों को स्थानांतरण किया गया। 320 डाक्टरों का विभिन्न अस्पतालों में तबादला किया गया है साथ ही सभी को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर नयें जगह पर योगदान सुनिश्चित करें।  ऐसा भी माना जा रहा है कि अभी और तबादला होगा इस बात की पूरी संभावना है। चुनाव की घोषणा होने से पहले सभी मुहरे बिछा दिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग किसी प्रकार की कोई टिप्पणी ना करें कि उससे पहले ही सभी प्रकार के जोर आजमाइश किया जा रहा है।  अब देखना है कि नीतीश बाबू का यह प्रयास कहां तक 2024 के आम चुनाव में सफलता दिला पाती है या असफलता। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post