टॉप 10 खबरें सीमांचल एक्सप्रेस

*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
 *निष्पक्ष एवं निर्भीक*
 *हर खबर पर नजर*
 *टॉप 10 खबरें👁️ देखने के लिए यहां क्लिक करें, चैनल को लाइक करें शेयर करें कमेंट करके जरूर बताएं खबरें कैसी लगी आपको*


👉1 *मणिपुर पर संसद में हंगामा, आप सांसद संजय सिंह सस्पेंड, खड़गे का आरोप- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश; शाह बोले- सरकार चर्चा को तैयार*

👉2 *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, टीएमसी के सुदीप बंधोपाध्य और डीएमके के टीआर बालू से विपक्ष के शीर्ष नेताओं से फोन पर बात की है. वहीं पीएम मोदी ने इस मुद्दे को लेकर कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक भी की है*

👉3 *अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मिलकर स्पष्ट कर दिया कि सरकार मणिपुर की घटना पर चर्चा के लिए तैयार है. इस मामले को लेकर विपक्ष पीएम के बयान पर अड़ा हुआ है, कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री पहले बयान दें, फिर हम चर्चा शुरू करेंगे, सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि मणिपुर पर गृहमंत्री अमित शाह ही बोलेंगे*

👉4 *संसद में मणिपुर पर घमासान, सरकार ने सदन चलाने के लिए अब तैयार किया नया प्लान, विपक्ष ने भी बुलाई बैठक*

👉5 *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 जुलाई को अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान हीरासर में राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे*

👉6 *निर्मला सीतारमण संसद में बोलीं- बैंकों पर हमारी नजर, लोन रिकवरी के लिए बेरहमी नहीं चलेगी*

👉7 *महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने चुनाव के दौरान का किस्सा सुनाया,- कहा कि वोटर बहुत होशियार होता है, वो खाता सबका है, लेकिन वोट उसी को देता है, जिसें उन्हें देना होता है, एक बार लोगों के बीच एक- एक किलो मटन बांटा था, फिर भी हम चुनाव हार गए थे, क्योंकि आज का वोटर बहुत जागरूक है*

👉8 *मेघालय : भीड़ ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर बरसाए पत्थर, पांच पुलिसकर्मी घायल; डीजीपी बोले- हालात सामान्य*

👉9 *युपी:विपक्षी दलों के 18 नेताओं ने थामा BJP का दामन, केशव मौर्य बोले- जस-जस दिनवा बीतत जाई, कमल क फुलवा खिलत जाई*

👉10 *मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ अत्याचार की एक के बाद एक घटनाएं लगभग दो दशक लंबे शासन के कारण पहले से ही सत्ता विरोधी लहर का सामना कर ही भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ाती दिख रही हैं।*

*संजय कुमार चौधरी*
 *ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश*

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post