10 जुलाई को बापू सभागार में मछुआरा दिवस समारोह का आयोजन





10 जुलाई को बापू सभागार में मछुआरा दिवस समारोह का आयोजन

Seemanchal Express Repoted, By Pradeep Kumar 

पटनाः बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ की 73वीं वार्षिक आम सभा इस वर्ष 10 जुलाई को मछुआरा दिवस समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस समारोह में राज्य के मत्स्यजीवी सहकारी संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री एवं सदस्यगण भाग लेंगे। इस अवसर पर संघ के  प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप का कहना है कि समारोह के उद्घाटनकर्ता केन्द्रीय मंत्री बनवारी लाल वर्मा, राज्यमंत्री, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। वहीं सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। श्री कश्यप ने कहा कि बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ राज्य के दो करोड़ मछुआरों से जुड़ी संगठन है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रयाग सहनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में आये अतिथियों का स्वागत एवं मंच का संचालन ऋषिकेश कश्यप करेंगे। अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी काॅफ्फेड के निदेशक अजेन्द्र कुमार एवं विशाल कुमार को सौंपी गई है। मछुआरा दिवस समारोह में राज्य के कोने-कोने से आये मछुआरों ने संगठित एवं एकजुट होकर प्रदेश का विकाश करने का संकल्प लिया। मछुआरों की सरकार से मांग है कि पंचायत स्तर पर मत्स्यजीवी सहकारी समिति का गठन न किया जाए। मछुआरों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक विकास हेतु योजनाओं का अनुपालन काॅफ्फेड के माध्यम से कराने की मांग की जाएगी, ताकि ‘सहकार से समृद्धि‘ के संकल्प को साकार किया जा सके। इस अवसर पर निदेशकगण् कुमार शुभम, सानिध्य राज, अभिलाष कुमार, मदन कुमार, ब्रजेन्द्र नाथ सिन्हा, कालू कुमार एवं जय शंकर उपस्थित थे।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post