संवाददाता • मासुम रजा
अररिया: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन में शामिल दलों के द्वारा गुरुवार 15 जून 2023 को अररिया जिले के सभी नौ प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया।
धरना प्रदर्शन में राजद,जदयू,कांग्रेस,सीपीआई, सीपीएम एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए।धरना में शामिल महागठबंधन के नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अररिया डीएम ऑफिस के बगल में धरना स्थल पर महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता मिलकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस के जाकिर अनवर आरजेडी के लवली नवाब मुकेश चंद्र यादव सुधीर कुमार यादव तनवीर कमाल ए हक चिकनी पंचायत के जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कैसर आलम शेरशाह वादी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे धरना का मुख्य उद्देश्य महंगाई बेरोजगारी किसान विरोधी एवं जातिवाद कई मुद्दों को लेकर धरना दिए बताया जा रहा है कि मोदी सरकार पूंजीपतियों का सरकार हैं यह सरकार सिर्फ झूठा वादा करके जनता को मूर्ख बनाने का काम करता है आज तक जो महंगाई कभी नहीं था वह महंगाई अब देखने को मिल रहा है खासकर गरीब बेरोजगारों का एक जमात खड़ा हो गया है अब उन्हें कहीं कोई काम नहीं मिलता है और ना खाने को मिलता है यहां तक के महंगाई इतनी बढ़ गई है गैस चूल्हा जो 450 में मिलता था वह अब 1250 से मिलता धत्री वनाहै चावल ₹10 के जीता था अभी ₹40 का है सब्जी का दाम आसमान छोड़ा है दलहन का दाम तेल का दाम आसमान छोड़ा है गरीबों के रोटी गायब हो गया है बेरोजगारों के हाथों से रोजगार गायब हो गया है और मोदी जी बीजेपी के सरकार झूठा वादा करके लोगों को मूर्ख बनाने का काम करते हैं और उम्मीद है कि 2024 में देश की जनता जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी और महा गठबंधन सरकार केंद्र में बनाने का काम जनता करेगी इसलिए जनता हर तरफ से हार चुकी है वही कैसर ने बताया कि नीतीश कुमार जी हमेशा अच्छा काम किया है और जो वादा करता है वादा को पूरा करने का काम करता है और आने वाला दिन भी अच्छा काम करेंगे नीतीश सरकार एक स्वच्छ यानी साफ सुथरा सरकार चलाने का काम करते हैं
मौके पर मौजूद धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों ने यह धरना प्रदर्शन जाति आधारित जनगणना कराने,महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने,संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध,किसानों की आय दोगुनी करने,उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने,दलित गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना को बंद करने की साजिश को बेनकाब करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर पूरे बिहार के प्रखंड मुख्यालय में एक साथ दिये जाने की बात कही।
धरना कार्यक्रम अररिया समेत जिले के फारबिसगंज,नरपतगंज,भरगामा,रानीगंज,पलासी,जोकीहाट,सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय में दिया गया

