राजधानी पटना में बाल पुनर्वास केंद्र, बाल कल्याण समिति तथा पदासीन अधिकारियों की खुली पोल

फाइल फोटो 



• राजधानी पटना में बाल पुनर्वास केंद्र, बाल कल्याण समिति तथा पदासीन अधिकारियों की खुली पोल 

 • संवाददाता • अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस
 • ब्यूरो रिपोर्ट बिहार 

पटना: राजधानी पटना में अनाथ या अपहृत बच्चों से किस तरह भिखमंगी करवाया जाता है। इसका खुलासा दैनिक जागरण की टीम ने आंखों देखी देखकर समाचार पत्र के पांचवें पृष्ठ पर इस तथ्यों का खुलासा किया है। बच्चों से भिखमंगी करवाने का कारोबार खुलेआम कानून धज्जियां उड़ाते हुए किया जा रहा है। बच्चों से भिखमंगी करवाने वाले गिरोह का सरगना राजू भैया नाम का व्यक्ति हैं मिली जानकारी के अनुसार बच्चों से भिखमंगी करवाने वाले राजू भैया पटना के करबिगहिया में रहता है।  सरकार द्वारा भिखमंगी रोकथाम के लिए ना जाने कितने विभागों का इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें कल्याण विभाग सर्वोपरि है। यहां से जितने भी योजनाएं क्रियान्वित हैं सब में केवल लूट खसोट ही होता है। बाल पुनर्वास केंद्र, विधवा केन्द्र, वृद्धजन सेवा केन्द्र, सभी केन्द्र केवल सफेद हाथी के भांति के दिखावे के लिए है। सरकार द्वारा इन्हें अथाह फंड दिया जाता है लेकिन इन केन्द्रों या संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दिया जाता है। केवल सब लूट खसोट करने में लगे हुए हैं सखी वन स्टाप सेंटर भी इन्हीं में से एक है विगत 7 जून 2023 को दैनिक जागरण की टीम ने इनके तथ्यों का खुलासा भी किया है तब संबंधित पदाधिकारी इन तथ्यों की जानकारी लेने निकलते हैं कुछ दिनों बाद सब लीपापोती हो जाता है क्योंकि इन सभी पदाधिकारियों को बड़े नेताओं और मंत्रियों का आशीर्वाद प्राप्त रहता है 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post