स्व० प्रमिला देवी जी के.श्राद्धकर्म में उपस्थित हो श्रद्धांजलि अर्पित किए - श्री अशोक कुमार
संवाददाता अशोक कुमार
पटना/ नालंदा: स्व०, प्रमिला देवी कर्तव्यनिष्ठ, धर्मपरायण समाजसेवी एवं वैचारिक समानता पात्र महिला थी। यही उपर्युक्त गुणों के कारण सीमांचल एक्सप्रेस उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार इनके राजगीर स्थित आवास पर जाकर पति श्री महेश प्रसाद, पुत्र धीरज कुमार, पुत्री मीरा कुमारी का सहृदय "ढांढस बँधाया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से इनकी आत्मा की शांति की कामना कर समाज में ऐसे संदेश दिए कि आज भी समाजपरक लोगों की आवश्यकता है। ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार, इन्हें अपने स्तर से इनकी तुलना मदर टेरेसा से करते हैं। इनकी अपनी एक पहचान सेवा के बल बुते था। उनके आवास पर गणमान्य लोगों का तांता लगा था। इन लोगों में से श्री प्रमोद प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद बहुत से क्षेत्रिय राजनीति 'दल' के लोग गणमान्य डाक्टर, इन्जीनियर सभी तरह के लोग शामिल थे। इतने तरह के लोगों के बीच पुत्र धीरज कुमार पति श्री महेश प्रसाद पुत्री श्रीमति मीरा कुमारी का हृदय प्रफुल्लित हो गया।


