• बेन प्रखंड के सभी कार्यान्वित योजनाओं में व्यापक घपला, श्री अशोक कुमार
संवाददाता • अशोक कुमार
नालंदा: बेन प्रखण्ड अन्तर्गत जितने भी सरकारी योजनाएँ क्रियान्वित हो रहे हैं उन सभी योजनाओं में केवल और केवल घपला हो रहा है। आम जनता मुकदर्शक बनकर अपने नजरों से सबकुछ देखते रह जाते हैं। इनकी व्यथा या समस्या को सुनने वाला कोई नही है चाहे यह योजना सरकारी विद्यालय स्तर का मीड डे हो, भवन निर्माण, छात्रवृति, या अन्य कोई भी योजना हो सभी में घपला ही नजर आते है। बात यदि समेकित बाल विकाश परियोजना की हो । तो इसमें भी व्यापक लुट खसोट हो रहा है जहाँ केन्द्र पर पैंतीस चीलीस बच्चे नामांकित हो तो , वहां पांच दस बच्चे ही उपस्थित नजर आते हैं अगर इसकी समीक्षा किया जाय तो ये सभी सेविका पद मुक्त हो सकती है प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों का भी बुरा हाल है। जहाँ स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर आते ही नहीं है। अगर बात प्रखंड के विकासक्ष योजना का की जाए तो सड़क निर्माण, नाला, नल जल योजना | मनोगा योजना सभी में व्यापक अनियमितता जो केवल लुट खसोट का अड्डा बन गया है इसमें ठेकेदार से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तक संलिप्त है। जनता की आवाज बुलंद नहीं होने के कारण इन लोगों के हौसले दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इन सारे चीजों की जानकारी सीमांचल एक्सप्रेस के बिहार राज्य उप संपादक श्री अशोक कुमार ने जुटाई है ऐसे पदाधिकारियों के कार्यकलाप पर असंतोष जाहिर करते हुए आम जनता का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं।
