साइबर ठग एवं वेवसाईट हैकर मनोज कुमार और सुनील कुमार सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर

शातिर साइबर ठग  मनोज कुमार 





• साइबर ठग एवं वेवसाईट हैकर मनोज कुमार और सुनील कुमार सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर 

सीमांचल एक्सप्रेस • रिपोर्टर • राहुल कुमार, पटना

पटना के साइबर ठग एवं वेवसाईट हैकर मनोज कुमार व सुनील कुमार सिंह को बिहार पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।  बताते चलें कि बीते कुछ महीनों पहले पटना उच्च न्यायालय का वेवसाईट हैक कर लिया गया था।  जालसाज राजीव नगर निवासी रविनेश सिन्हा उर्फ रविनेश कुमार सिन्हा तथा भोजपुर जिले के मकोड़ा थाना क्षेत्र निवासी ओंकारनाथ पकड़  गए बेउर जेल में सजा काट रहे हैं। मनोज कुमार पिता श्री बिजेंद्र सिंह जमुआरा नालंदा निवासी तथा सुनील कुमार सिंह पिता लाल मोहन सिंह मकान नं A-34 आर डी टावर नेहरू नगर पुटना  ये दोनों शातिर उसी गिरोह से जुड़े हुए हैं जो गया, निवासी नथुनी राम, सतीश कुमार जैसे दर्जनों लोगों से रूपए ठग कर फरार चल रहे हैं। प्राप्त सुचना के अनुसार ये शातिर अपराधी पटना शहर में बार बार अपना ठिकाना बदल रहे हैं तथा अपना मोबाईल नम्बर बदलते हैं  पुलिस प्रशासन लगातार इनके पकड़ने के फिराक में है लेकिन सही लोकेशन नहीं मिलने के कारण शातिर अपराधी मनोज कुमार और सुनील कुमार सिंह पुलिस पकड़ से फरार है सही ठिकाने का पता लगने पर पुलिस अवश्य कारवाई करेंगे । 


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post