समाहरणालय अररिया
रिपोर्टर • मासुम रेजा
दिनांक- 24 मई 2023
पंचायत उप निर्वाचन-2023 के तय कार्यक्रम अनुसार दिनांक 25.05.2023 को अररिया जिला अंतर्गत आठ (08) प्रखंड क्षेत्रों में क्रमश: अररिया, नरपतगंज, भरगामा, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी, कुर्साकांटा एवं सिकटी में मतदान निर्धारित है। पंचायत उप निर्वाचन को लेकर जिले में कुल 67 मूल मतदान केन्द्र एवं 02 सहायक मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इन सभी 08 प्रखंड अन्तर्गत 21 पंचायतों में कुल 69 मतदान केन्द्र तथा भवनों की संख्या 50 है। कुल 40 पी०सी०सी०पी० दल का गठन किया गया है। इसके साथ ही कुल 23 सेक्टर बनाये गये हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं०) सह जिला पदाधिकारी अररिया, श्रीमती इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक अररिया, श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर पंचायत उप चुनाव के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जोनल दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दण्डाधिकारी जोनल दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना के दिशा निर्देश में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। मतदान दिवस को पोल्ड ई०भी०एम० संबंधित प्रखंड अवस्थित बज्रगृह में जमा होने तक की अवधि के लिए सभी आवश्यक संवादों के तीव्र सम्प्रेषण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06453-222309 है। इसके वरीय प्रभार में श्री शंकर शरण ओमी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अररिया हैं। वहीं जिला नियंत्रण कक्ष में वरीय प्रभारी के सहयोग हेतु श्रीमती रंजना सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, अररिया को प्रतिनियुक्त किया गया है।
पदवार रिक्तियों की संख्या
सरपंच- 3
पंचायत समिति सदस्य- 1
ग्राम पंचायत सदस्य- 14
ग्राम कचहरी पंच- 7
