रिपोर्टर: हयात दानिश
जिला के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायत के भुना गांव वार्ड संख्या 09 निवासी मास्टर असलम का इलाज के दौरान मौत होगई है दरअसल मास्टर असलम हर रोज के तरह स्कूल जारहे थे वही दस अप्रिल को स्कूल से किसी कार्य को लेकर स्कूल से ही अररिया के लिए निकले अररिया जाने के क्रम में नहर के पास बाइक लेकर अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया वही आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी प्राथमिक उपचार की गई जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां लगभग चार दिन इलाज जारी रहा लेकिन मरीज में किसी प्रकार की कोई सुधार ना होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां लगभग 45 दिन तक उनका इलाज जारी रहा वही 22 मई शाम को लगभग चार बजे उनकी मृत्यु हो गई जिसका शव 23 मार्च को उनके पैतृक आवाज भुना लाया गया जहां लगभग 3:00 बजे शाम में उनके जनाजे की नमाज की गई है वह पूरे गांव में गम का माहौल है
