सांसद कार्यालय, अररिया
मुख्य बातें
मन की बात में होती है देश के सम्मान की बात रविवार सुबह 11 बजे जरूर सुनें जिलावासी- सासंद , जिला के सभी शक्तिकेंद्र पर की जा रही है लाइव प्रसारण की व्यवस्था ।
जिला भर के सभी शक्तिकेंद्रों पर किया जाएगा मन की बात का सजीव प्रसारण, जरूर सुनें जिलावासी- सांसद
पीएम के मन की बात को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजूट हुए भाजपा कार्यकर्ता रविवार को सुबह 11 बजे समूचे जिले में होगी प्रसारण की व्यवस्था।
मन की बात से प्रेरित हुआ हिंदुस्तान, जन-जन की भावना को समझने का चला सबसे सफल प्रयास - सांसद
30 अप्रैल को पीएम के मन की बात का होगा 100वां एपिसोड, भाजपाइयों ने शुरू की प्रसारण की तैयारियां
संवाददाता - मासुम रेजा
......................................................................................................................
30 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के सौवें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश भर में भाजपा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, अररिया में भी इस कार्यक्रम के ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला भाजपा परिवार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है,
इस बाबत सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम आज देश की आवाज बन चुका है, जन –जन की सोच में बदलाव लाने वाले इस कार्यक्रम से देशवासियों में नई उर्जा का संचार हुआ है, स्वच्छता अभियान को सामुहिक ताकत मिली, पर्यावरण संरक्षण एक आंदोलन बना, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिला है, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, करोना प्रबंधन में सहायता मिली है, ऐसे अनेकों उदाहरण है जो मन की बात कार्यक्रम को विशेष और प्रेरणादायी बनाता है,
आज हिंदुस्तान के 94 प्रतिशत लोग मन की बात के विषय में जानते हैं, आईआईएम रोहतक के सर्वे के अनुसार देश के लगभग 80 करोड़ लोग लगातार मन की बात कार्यक्रम सुनते है, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के अकेले ऐसे नेता है, जो बीते 9 सालों से लगातार मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनसंवाद कर रहे है, विश्व के इतिहास में आज से पहले ऐसी उपलब्धि वाला कोई नेता नहीं हुआ।
आप सभी पत्रकार बंधुओं के माध्यम से मैं अररिया जिला के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वो अपने- अपने नजदीकी शक्तिकेंद्र पर जाकर मन की बात कार्य़क्रम को सुनें, इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला भाजपा परिवार अररिया द्वारा रविवार को सुबह 11 बजे हर शक्तिकेंद्र पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है ।
