संवाददाता - मासुम रेजा
अररिया : 30 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने व उसे जन जन तक पहुँचाने हेतु भाजयुमो पूरे बिहार में अररिया 3 हज़ार से अधिक स्थानों पर श्रवण करने की व्यवस्था विभिन्न डिजिटल माध्यम से किया गया है जिसमें एक लाख से अधिक युवाओं की सहभागिता होगी जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश राज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को शक्ति केंद्र स्तर पर डिजिटल योद्धा खड़ा करने और नये भारत के निर्माण में जुटने का आह्वान किया। वही बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्यनारायन झा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष रोहित यादव ने युवा मोर्चा को कल का भाजपा बताते हुए आत्म निर्भर भारत के निर्माण के संकल्प से संकल्पित होकर हो मोदी सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने हेतु संगठन कार्य के सुदृढ़ीकरण में जुटने का अपील किया। बैठक में नमो एप डाउनलोड करने हेतु आइटीसेल संयोजक शुभम चौधरी विस्तार पूर्वक चर्चा किया।जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक मंडल ने किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अमन राज, दिव्यमूर्ति टीपू नीरज झा, दिलीप पटेल, किशन शर्मा, संदीप शर्मा राहिल खान अर्णव सिंह,विपुल सिंह, अनुभव सिंह, घनस्याम राम,आदित्य दत्ता,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
प्रकाशनार्थ प्रेषित।
आकाश राज जिला
अध्यक्ष
भाजयुमो।
