नालन्दा जिले के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में मोटिवेशनल वर्कशाप आयोजित

फाइल फोटो, Rajgir Police Academy 

नालन्दा जिले के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में मोटिवेशनल वर्कशाप आयोजित




संवाददाता • श्री अशोक कुमार • उप ब्यूरो चीफ बिहार

नालंदा, राजगीर, बिहार :  नालंदा जिला अन्तर्गत राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में नव नियुक्त पुलिस अधिकारियों को एडवांटेज मीडिया के प्रमुख मोहम्मद • खुर्शीद अहमद ने मंगलवार को सम्बोधित किया तथा नए 'पुलिस अफसरों को विधि व्यवस्था तथा तथा मित्रवत् आम लोगों से व्यवहार प्रद‌र्शित करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि आम लोगों को पुलिस से बहुत उम्मीदें होती है क्योंकि - न्याय का पहला सीढ़ी थाना ही होता है जहाँ लोग अपना दुख दर्द सुनाते हैं। समय के बदलते स्वरूप में इंटरनेट मीडिया बहुत कारगर साबित हो रहा है किन्तु इसके दुष्परिणाम भी बहुत होते है जब उसका दुरुपयोग होता है। इस कार्यशाला की एकेडमी के डीआईजी मो. अब्दुल्लाह एवं बिहार पुलिस के एडीजी सह बिहार पुलिस एकेडमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन के देख-रेख में संपन्न हुआ।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post