• संवाददाता - मासुम रेजा की रिपोर्ट
1 मई से चलने वाली दोनों नई ट्रेन का ठहराव नरपतगंज में होगा। सांसद प्रदीप सिंह ने रेलवे के उच्चधिकारियों से बात कर लिखा पत्र, जरूरत पड़ने से रेलमंत्री से भी करेंगे मुलाकात।
• मुख्य बातें
• पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने सांसद को दिया भरोसा , 1 मई से चलने वाली दोनों ही नई ट्रेनें, नरपतगंज में रुकेंगी।
• 1 मई से चलने वाली दोनों नई ट्रेन का ठहराव नरपतगंज में होगा- सांसद
• जिला के विकास में नरपतगंज की बड़ी भूमिका, ट्रेन के ठहराव के लिए सांसद ने लिखा पत्र
• जोगबनी- दानापुर और सहरसा- जोगबनी के बीच चलने वाली ट्रेन नरपतगंज में रुकेंगी- सांसद
• नरपतगंज में ठहराव के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक को लिखा पत्र , जरूरत पड़ी तो रेलमंत्री से भी मिलूंगा- प्रदीप कुमार सिंह।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक आगामी 1 मई से चलने वाली जोगबनी- दानापुर और सहरसा- जोगबनी के बीच चलने वाली ट्रेन के ठहराव को लेकर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह कड़ी नाराजगी जाहिर की है, सांसद प्रदीप ने इसे लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक से फोन पर बात कर उन्हें पत्र भी लिखा है, सांसद प्रदीप ने स्पष्ट रूप से इन दोनों ट्रेनों का ठहराव नरपतगंज में करने की मांग किया है। सांसद ने कहा कि नरपतगंज की जनता दशकों से इस ट्रेन के इंतजार में पलकें बिछाई हुई है, ट्रेनों के आवागमन के दौरान नरपतगंज में इसके ठहराव होने से यहां की लाखों किसानों, छात्रों व्यपारियों, और कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मैं तो पिछले कई सालों से इस ट्रेन के परिचालन हेतु प्रयासरत था, लेकिन नरपतगंज के लोगों से अपना सहयोग देकर इसकी राह को तैयार किया है। जरूरत पड़ी तो इस परिचालित होने वाले ट्रेन के ठहराव हेतु रेलमंत्री श्री अश्विन वैष्णव जी से भी बात करूंगा।।
इस नई रेलगाड़ियों के परिचालन शुरू करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, रेलमंत्री एवं रेलवे अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आने दिनों में अररिया को रेलवे से जुड़ी कई और सौगात मिलेगी।
