राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूल जा रही जिया कुमारी का अपहरण 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं ढूढ़ पाई सुराग




संवाददाता • अशोक कुमार, सीमांचल एक्सप्रेस पटना

पटना, बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, लगभग एक हफ्ते पूर्व स्कूल जा रही जिया कुमारी का श्रवण चौधरी तथा समीर कुमार ने स्कूल जाने के क्रम में अपहरण कर पटना से बाहर निकल गया। परेशान अपहृत जिया कुमारी के परिजनों ने राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना में मामला दर्ज करवाया । जिसका केश नंबर 272 / 2023 है एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना के थाना अध्यक्ष तथा अनुसंधानकर्ता श्रीमती नीतू कुमारी ने अबतक अपहरण कर्ता का कोई सुराग नहीं ढुढ पाई  है  बताते चलें कि सुशासन बाबू नीतीश कुमार जो बिहार के मुख्यमंत्री हैं जिनके पास गृह विभाग भी है केवल कहने मात्र के लिए सुशासन बाबू है बिहार फिर से एक बार अंधकारमय शासन व्यवस्था की ओर अग्रसर हो चुका है यही कारण है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है जहां दिनदहाड़े लूट छिनताई अपहरण हत्या और सड़क जाम कर अवैध वसूली करना ये सब प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है शासन-प्रशासन सब लाचार हो चुका हैं यदि शासन व्यवस्था दुरुस्त होता तो अब तक निश्चित रूप से अपहृत जिया कुमारी का पता पुलिस द्वारा लगा लिया जाता और जिया कुमारी को मुक्त करा कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया जाता खबर लिखे जाने तक पत्रकार नगर थाना पुलिस जिया कुमारी का कोई सुराग नहीं ढूढ पाई है 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post