गाजियाबाद: बंथला स्थित LPG रीफिलिंग एव अग्निशमन का मॉकड्रिल आयोजन
• सीमांचल एक्सप्रेस/ संजय कुमार चौधरी
गाजियाबाद : मॉक ड्रिल में एलपीजी कंटेनर बॉटलिंग प्लांट बे- 1 नंबर पर अग्निशमन का कार्य करना, स्टॉफ और घायलों को घटनास्थल से रेस्क्यू करना और फर्स्ट एड प्रदान करके एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित हॉस्पिटल तक पहुंचाना और मॉक ड्रिल में भाग ले रहे सभी स्टॉफ को किसी भी इमरजेंसी की स्थिति के लिए कुशल एवं दक्ष रूप में प्रशिक्षित करना शामिल था।
• इस मॉक ड्रिल में गाजियाबाद फायर एवं इमरजेंसी सर्विस के साहिबाबाद और लोनी फायर स्टेशन के स्टॉफ ने भी फायर टेंडर सहित एचपीसीएल के फायर कॉम्बैट, रेस्क्यू और सुरक्षा दस्तों के साथ सहभागिता की, जिसमें IOCL (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड), लोनी और GAIL के सुरक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
• नरेन्द्र मोहन हॉस्पिटल, मोहन नगर, गाजियाबाद ने भी एंबुलेंस मय प्रशिक्षित स्टॉफ उपलब्ध कराकर इस मॉक ड्रिल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


