• किसान यूनियन भाकियू अंबावता द्वारा पीवीवीएनएल इंजीनियर, चीफ गाजियाबाद के ऑफिस पर स्पष्ट चेतावनी
• सीमांचल एक्सप्रेस/ संजय कुमार चौधरी
गाजियाबाद:अवैध बिल और भ्रष्ट अधिकारियों पर 1 हफ्ते के अंदर यदि नहीं लगाई लगाम तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन।
कल दिनांक 1 फरवरी को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता गाजियाबाद के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने किया जबरदस्त प्रदर्शन मीटिंग में मोदीनगर जिला गाजियाबाद की पूरी टीम उपस्थित रही।
विद्युत विभाग के द्वारा पीड़ित शोषित आए हुए उपभोक्ता और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मुनेंद्र पहलवान,संगठन के प्रवक्ता ठाकुर मुकेश सोलंकी जी, मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेताजी, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को खुली चुनौती दी कि जिस प्रकार विद्युत विभाग के अधिकारी और राजनीतिक नेताओं की मिलीभगत से जनता की खून पसीने की कमाई को संगठित तरीके से लूटा जा रहा है वह आज की दौर में बेहद निराशाजनक है वर्तमान सरकार जिस प्रकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा करती है वह सब झूठ है ।
आज कोई भी विभाग जनता का शोषण करने से पीछे नहीं है विद्युत विभाग के द्वारा अवैध बिल बनाकर जनता को लूटा जा रहा है यदि कोई सक्षम व्यक्ति उपभोक्ता अधिकारियों पर दबाव बना लेता है तो उसका बिल कम कर दिया जाता है अन्यथा सीधी-सादी जनता बढ़े हुए बिल को भी भर देती है क्योंकि यदि बिल नहीं भरा तो उसका मीटर काट दिया जाएगा ।
जिला गाजियाबाद की डीएलएफ अंकुर विहार लोनी कॉलोनी में बिजली की वर्षों पुरानी जर्जर तारों की वजह से कई व्यक्तियों की मृत्यु भी हो चुकी है कई व्यक्ति अपंग हो चुके हैं अनेकों गाय मर चुकी हैं संबंधित अधिकारियों को और नेताओं से अनेक बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी अभी तक स्थानीय निवासी इस खतरनाक समस्या से मुक्त नहीं हो पाए हैं यह कैसा लोकतंत्र है।
इसी प्रकार की एक घटना मोदीनगर की है जिसमें 2 वर्ष पूर्व 11000 की लाइन से 2 बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी विभाग ने मृतक के परिजनों को किसी भी प्रकार का कंपनसेशन उपलब्ध नहीं कराया है और स्थानीय निवासियों ने उस लाइन को सही कराने के लिए संबंधित एक्शन को पैसा भी दिया लेकिन एक्शन ने उनकी समस्या को 2 साल बाद भी निस्तारित नहीं किया पूछने पर संगठन के प्रदेश प्रभारी मुनेंद्र पहलवान जी से अभद्रता की और कहां कि आप को जो करना है कर सकते हो काम तो हमारी मर्जी से ही होगा जिसकी फोन रिकॉर्डिंग पदाधिकारी के पास है ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी मुनेंद्र पहलवान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बंसल जी जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना जी जिला अध्यक्ष हापुर संदीप बंसल जी, प्रदेश सचिव जितेंद्र कसाना जी जिला अध्यक्ष उत्तर पूर्वी दिल्ली रविंद्र डेढा जी करावल नगर विधानसभा प्रभारी सचिन सिंह जी ने अपने ओजस्वी भाषण में अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा की समस्याओं का तुरंत निदान किया जाए और भ्रष्ट अधिकारियों को पद मुक्त किया जाए। अन्यथा जनता का आक्रोश आपको आपके घर बैठा देगा।
इस अवसर पर अनेक विभाग के द्वारा पीड़ित उपभोक्ता और सैकड़ों संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन में उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति बेहद सहयोगात्मक रही


