CRIME NEWS KATIHAR: कटिहार में अपराधियों ने की महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Katihar Crime: कटिहार पुलिस लाइन में तैनात में महिला सिपाही की हत्या, अपराधी ने गर्दन के पास मारीं दो गोलियां


सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - निरज कुमार 

गेड़ाबाड़ी (कटिहार)। कटिहार जिले में अपराधियों ने महिला सिपाही प्रभा भारती (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभा मुंगेर जिले के जमालपुर की रहने वाली थी। वह कटिहार पुलिस लाइन में पदास्थापित थी। बुधवार को जमालपुर से कटिहार आने के क्रम में कोढ़ा क्षेत्र की भटवारा पंचायत के पास एनएच 81 पर उसकी हत्या कर दी गई।


घटनास्थल से पुलिस ने खोखा व गोली बरामद की है। प्रभा की गर्दन के पास दो गोलियां लगी हैं। गोली मारने के बाद हत्यारे फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो-तीन गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर युवती को खून से लथपथ देखा।

Katihar Crime: कटिहार पुलिस लाइन में तैनात में महिला सिपाही की हत्या, अपराधी ने गर्दन के पास मारीं दो गोलियां





सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका प्रभा अविवाहित बताई जा रही है। उसकी हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जमालपुर से महिला किसके साथ और किस वाहन से आ रही थी, इस संबंध में स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। कटिहार पुलिस ने मृतका के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। कोढ़ा थाना अध्यक्ष रुपक रंजन सिंह ने बताया कि गोली लगने के कारण युवती की मौत हुई है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका के स्वजन के पहुंचने के बाद ही कुछ और जानकारी मिल सकती है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर कार्यरत प्रभा भारती की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post