नार्थ ईस्ट ट्रेन से 53 जीवित कछुआ बरामद, इसमें एक 22 किलो का कछुवा भी था



माननीय मुख्य न्यायाधीश के अनुमति  बाद, इसे प्राकृतिक अधिवास में छोड़ दिया जायेगा – संजीव कुमार 

सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - अशोक कुमार 

दानापुर। पाटलिपुत्र स्टेशन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच से रेल थाना पुलिस (जीआरपी) ने  53 जीवित कछुआ के साथ  एक 22 किलो का कछुआ बरामद किया  गया है।स्थानीय थानाध्यक्ष  विनोद राम ने बताया कि बरामद सभी जीवित कछुआ को वनों के क्षेत्र पदाधिकारी,पटना पश्चिम प्रक्षेत्र को सौंप दिया गया है।

वहीं पटना पश्चिम ,वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ,संजीव कुमार ने बताया कि बरामद सभी कछुआ को माननीय मुख्य न्यायाधीश के अनुमति के बाद इसे प्राकृतिक अधिवास में छोड़ दिया जायेगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post