घोघाड़ी नदी में मिली 5 फीट की विशालकाय मछली, देखने के लिए लोगों का उमड़ पड़ा जन सैलाब




🚨 घोघाड़ी नदी में मिली 5 फीट की विशालकाय मछली, देखने के लिए लोगों का उमड़ पड़ा जन सैलाब

🔴 सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - अशोक कुमार 

• ✍️सारण : मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव अवस्थित घोघाड़ी नदी में मंगलवार को एक विशालकाय मछली मिलने से लोगों में काफी शोरगुल देखा गया। घोघाड़ी नदी में मछुआरे के जाल में विशालकाय मछली फंसी जिसके बाद उस मछली को नाव पर लादकर किनारे तक लाया गया।जहां मछली को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।मछली का वजन लगभग 30 किलों था। वही विशालकाय मछली का वीडियो सोशल मिडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो गया। हुआ यूं कि मछुवारे घोघाड़ी नदी में मछली पकड़़ने के लिए जाल लेकर पंहुचे थे और जब उन्होंने जाल डाला तो लगभग 4 फ़ीट की मछली फंस गई। इस अंदाज में मछुआरों के द्वारा बताया गया कि यह गोच प्रजाति की मछली है। जो काफी महंगी बिकती है और इसे बगेरियस भी कहते है। मौके पर मछली देखने को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।*

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post