अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट
• जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के बोरिया टंकी टोला वार्ड संख्या 9 में बांस की झाड़ी में बेहोशी के हालत में बोरे में बंद मिला युवक। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बेहोशी की हालत में युवक को सदर अस्पताल में अररिया में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक की देखरेख में युवक का इलाज किया जा रहा है।
• जफीर को अगवा किया, जहांगीर को भगा दिया
धोबनिया निवासी मोहम्मद जफीर और मोहम्मद जहांगीर 2 जनवरी 2023 को गैरेज का सामान खरीदने के लिए दिल्ली जा रहे थे। तभी बीच रास्ते से ही कुछ लोगों ने जफीर को अगवा कर लिया और मोहम्मद जहांगीर को वहां से भगा दिया। जहांगीर ने जफीर के घर पर आकर परिजनों को सारी बात की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को खबर करते हुए जफीर को ढूंढना शुरू किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह एक महिला जब शौच करने गई तो धोबनिया स्थित एक बांस की झाड़ी में बंद बोरा देखकर उसे शक हुआ। शक के आधार पर उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने जब बोरे को खोला तो उसमें मोहम्मद जफीर बेहोशी की हालत में पाया गया।
जानकारी देते हुए युवक के भाई मोहम्मद इकबाल ने बताया कि मोहम्मद जफीर व उनके दोस्त मोहम्मद जहांगीर 2 जनवरी को घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर दूसरे पक्षों के द्वारा मोहम्मद जाफीर व उनके दोस्त मोहम्मद जहांगीर का पीछा किया जाने लगा इसी दौरान भेभरा चौक के समीप एक ऑटो पर सवार 10 की संख्या में आए लोगों के द्वारा मोहम्मद जाफीर व उनके दोस्त मोहम्मद जहांगीर के साथ मारपीट की जाने लगी जिसके बाद उन लोगों के द्वारा मोहम्मद जाफीर को ऑटो में बैठा कर लेकर चल दिए। जिसके बाद मोहम्मद जहांगीर के द्वारा घटना की सूचना मोहम्मद जाफीर के घर वालों को दी गई।
परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी मोहम्मद जाफीर का कोई अता-पता नहीं चला जिसके बाद मोहम्मद जाफीर के घरवालों के द्वारा जोकीहाट थाने में आवेदन देकर मोहम्मद जाफीर की बरामदगी की गुहार लगाई गई। पुलिस की दबिश देखते हुए गुरुवार की सुबह गांव के ही बांस के झाड़ी में बेहोशी की हालत में बोरे में बंद मोहम्मद जाफीर को ग्रामीणों के द्वारा देखा गया जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा सूचना जोकीहाट पुलिस को दी गई। जिसके बाद मोहम्मद जाफीर को स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में मोहम्मद जाफीर का इलाज किया जा रहा है। इधर जोकीहाट पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है।
