अररिया में मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया




• अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट 

समाहरणालय अररिया 
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया द्वारा मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जरुरतमंदों के बीच लगातार कम्बल का वितरण किया गया। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर द्वारा हरियाबारा, टोल प्लाजा के निकट जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी, अररिया भी उपस्थित थे। वहीं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को संयुक्त रूप से अपने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंदों लाभुकों के बीच वितरण हेतु कुल 80 अदद कंबल उपलब्ध कराया गया है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post