गणतंत्र दिवस पर तिरंगामय लोनी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दर्जनों स्थानों पर फहराया तिरंगा



• सीमांचल एक्सप्रेस/संवाददाता संजय कुमार चौधरी
 
गाजियाबाद, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दर्जनों स्थानों पर फहराया तिरंगा, कहा देश को अस्थिर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मिलकर देंगे जवाब, विश्वगुरु के पथ पर भारत और विकास के पथ पर अग्रसित है



गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा लोनी देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थान, सरकारी प्रतिष्ठानों व सामाजिक संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण, देशभक्ति के गीत और लड्डुओं के वितरण के साथ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी नगरपालिकक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोनी ब्लॉक, डीएलएफ अंकुर विहार के ए ब्लॉक, सिरोली समेत दर्जनों स्थानों पर ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों  को नमन किया। इस दौरान विधायक ने लोगों को लोनी को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने में सहयोग देने की अपील की।

• विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बच्चों के साथ साझा की स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां, कहा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ, जरूरी है सबका प्रयास


विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने झंडा फ़हराने के कार्यक्रमों के दौरान, स्कूली छात्रों और स्थानीय लोगों को लड्डू बांटकर बधाई देते हुए कहा कि असंख्य मां भारती के सपूतों के कठिन तपस्या और त्याग के बाद देश को आज़ादी मिली और गणतंत्र स्थापित हुआ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश एकजुट है। विश्व में भारत की ख्याति गूंज रही है। धर्म और जाति का भेद मिटाकर पूरा देश आज एक तिरंगे के नीचे खड़ा है। मौजूदा समय में राष्ट्र को एकजुट और सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय एकता जरूरी है। आज देश, प्रदेश और लोनी की सभी राहें विकास की ओर है एक नए भारत का सूत्रपात हुआ है। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी आदि विकास के पैमाने के क्षेत्र में हम शून्य से अन्य विकसित विधानसभाओं के बराबर पहुंचे है। आज लोनी विकास के पथ पर अग्रसित है। देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव हमें एकजुट रहना है क्योंकि विश्वगुरु के पथ पर अग्रसित भारत को लगातार अस्थिर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश की जा रही है लेकिन इन सजिशों का हमें मिलकर जवाब देना है। साथ ही विधायक ने जीवन में संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों को भी आत्मसात करने के लिए कहा जिससे सभी के प्रयास से भारत पुनः विश्वगुरु और लोनी विकसित विधानसभा बन सकें।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post