• सीमांचल एक्सप्रेस/संवाददाता संजय कुमार चौधरी
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के लोनी राम पार्क एक्सटेंशन में स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज मे विगत कोरोना काल से पूर्व की भांति इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बड़ी धूमधाम से परेड निकाली गई। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक झांकियो की प्रस्तुति की गई। क्षेत्रीय जनता द्रारा झांकियों पर दृष्टिपात करते हुए अपने आशीष के साथ जगह जगह पर पुष्प वर्षा की गई।
परेड में सम्मिलित झांकियों में विद्या बुद्धि और ज्ञान की देवी सरस्वती की झांकी, क्रोस तिरंगा ,ऊंट पर सवार वीरता की प्रतीक महारानी दुर्गावती, ऊंट पर सवार स्वाभिमान को साकार प्रतिमान करने वाले परमवीर महाराणा प्रताप, छत्रपति वीर शिवाजी,जगन्नाथ पुरी धाम की झांकी,एनसीसी परेड,रिबन एवं गुब्बारा की टोली, बैंड पार्टी, डम्पल पार्टी, लेजियम पार्टी, डांडिया पार्टी, बांसुरी वादक टीम,कोरोनावायरस रोकथाम संदेश से देश, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, ग्रामीण संस्कृति की झांकी, लोक गीतो पर लोकनृत्य,राधा कृष्ण की झांकी,प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे, डीजे पर पहाड़ी संस्कृति की झलक,भारत के महान सम्राट अशोक घोड़े पर सवार, लाठी प्रदर्शन की झलक, राष्ट्रभक्ति गीत व नृत्य,राजस्थानी संस्कृति पर आधारित झांकी व नृत्य एवम अनेक आकर्षक एवम भव्य प्रस्तुती प्रदर्शित करती हुई।
परेड की जनमानस द्वारा खुले हृदय से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर पुलिस बल का भी सुरक्षात्मक दृष्टि से सराहनीय सहयोग मिला। परेड निकलने से पूर्व विद्यालय प्रबंधक विजयपाल कौशिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र चेतना जागृत करने एवं बच्चों को संबोधित किया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जगन्नाथ शर्मा, ड्रा.बीडी शर्मा डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य राजीव गोयल, पवन मौर्य, विद्यालय संचालक रॉकी कौशिक, शिवानी शर्मा, नाजिम हुसैन, विनय सिंह,कमल कर्दम, ललिता, पूनम नेगी,कवि अतर सिंह प्रेमी आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में परेड की गरिमा को शिखर की ऊंचाई प्रदान की गई


