• मासुम रेजा, सीमांचल एक्सप्रेस/ संवाददाता
समाहरणालय अररिया
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
- प्रेस विज्ञप्ति -
दिनांक- 20.01.2023
जिला प्रशासन अररिया के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत बुनियाद केंद्र अररिया के प्रांगण में जरुरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। जिसमें उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार द्वारा 150 दिव्यांगजनों, विधवा महिलाओं, भूमिहीनों, भिक्षुओं, वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान दिया गया। मौके पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री नितेश कुमार पाठक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय पटना के निर्देशानुसार जरूरतमंदों के बीच ठंड व कनकनी से बचाव हेतु कम्बल का वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आए हुए लोगों को संबोधित करते सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक अवगत कराया। वहीं शिविर में लाभुकों के विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर बुनियाद केंद्र प्रबंधक सादाब समर, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग टीएसई राजीव रंजन समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।


