धूमधाम से मनाई गई सुशील कुमार मोदी का जन्मदिन और कंबल वितरण कार्यक्रम




पटना से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट 

पटना, धूमधाम से सुशील कुमार मोदी की जयंती मनाई गई। डिफेंस कास्ट ऑफ इंडिया एवं शीतल वर्मा महिला कल्याण शिक्षा एवं स्वास्थ्य ट्रस्ट के द्वारा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की जयंती धूमधाम से बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज शीतल वर्मा महिला कल्याण शिक्षा एवं स्वास्थ्य ट्रस्ट ऑफिस में मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करती हुई ट्रस्ट एवं डिफरेंस कास्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष शीतल वर्मा ने केक काटकर मोदी की लंबी आयु की कामना की शीतल वर्मा ने इस कार्यक्रम पर गरीब महिलाओं को कंबल तथा गरीब स्कूली बच्चों के बीच कॉपी

कलम एवं पाठ्यक्रम के तमाम सामग्री वितरण कर सेवा प्रदान की। शीतल बर्मा ऐसे अनेकों असहाय महिलाओं एवं गरीब बच्चों के बीच उनके उत्थान के लिए हर समय संघर्ष करती रहती हैं उन्होंने बताया की 600 महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया वह महिलाएं अभी स्वरोजगार कर अपने परिवार को भरण-पोषण करती है। डिफरेंस कास्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय चंद्रा ने धन्यवाद ज्ञापन कर संस्था की ओर से आए हुए सभी आगंतुकों को अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा ऐसी कार्यक्रम समाज के उत्थान करने में योगदान करने वालों को धन्यवाद का पात्र हैं जो इस प्रकार का नेक कार्यक्रम कर समाज को आगे बढ़ाने का काम करते हैं ऐसे समाजसेवी को मैं सलाम करता हूं प्रणाम करता हूं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अन्य सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं लुटन देवी, मीरा देवी, सलमा खातून, सुमी देवी, कौशल्या देवी, रवि सिन्हा, शौकत अंसारी, आदि ने भाग लिया। भवदीय। शीतल वर्मा। सचिव। शीतल वर्मा महिला कल्याण शिक्षा एवं स्वास्थ्य ट्रस्ट। नव बिहार टाइम्स पटना जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post