मजगामा गांव में बन रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, विभाग अधिकारी से भी की शिकायत



• मजगामा गांव में बन रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, विभाग अधिकारी से भी की शिकायत

रिपोर्टर हयाय दानिश

अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायत के मजगामा गांव मे सड़क निर्माण कार्य में मुखिया शाहिद आलम द्वारा घटिया बालू, लोकल सीमेंट तथा दो नम्बर ईंट डालकर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, यह सड़क निर्माण कार्य भुना मजगामा पंचायत के मजगामा गांव वार्ड संख्या पांच में महरउद्दीन के घर से गय्यास के घर तक किया जा रहा हैं  जिसको लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए हैं वही ग्रामीणों मो0 मेहरुद्दीन मो0 गय्यास बीबी सानिया खातून बीबी नूरजहां खातून सहित कई अन्य ग्रामीणों ने बाकायदा इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से भी की है, ग्रामीणों ने मीडिया से बताया हैं के नदी का बालू का इस्तेमाल किया जा रहा हैं आक्रोशित ग्रामीणों नें सही ढंग से सड़क निर्माण कार्य कराने की बात कही है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post