प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर परमार सभागार में किया बैठक





अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट 

समाहरणालय अररिया 

प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला स्थापना दिवस एवं 26 जनवरी 2023 की पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा जिला स्थापना दिवस समारोह एवं गणतंत्र दिवस समारोह 2023 को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला स्थापना दिवस मुख्य समारोह टाउन हॉल अररिया में आयोजित किया जाएगा। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिनाक 14.01.2023 को स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकलाने, सभी विभागों को टाउन हॉल परिसर में स्टॉल लगाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं 26 जनवरी 2023 को मुख्य समारोह (नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया) पर झंडोत्तोलन किया जायेगा। समारोह में भाग लेने वाले महानुभावों को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जायेगा। समारोह में परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।समारोह स्थल पर साफ सफाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यपालक पदाधिकारी भवन निर्माण को समारोह स्थल वेरी कटिंग सहित अन्य व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post