• कुर्सैल गांव स्थित मदरसा के कमेटी की जांच करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी क्रॉस सिग्नेचर वोटिंग करवाकर कमेटी गठन करने का भी किया गया प्रयासरिपोर्टर हयात दानिश
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुर्सैल गांव स्थित मदरसा मिस्बाह उल उलूम के मदरसा कमेटी की जांच करने जिला शिक्षा पदाधिकारी पहुंचे दरअसल इस मदरसे में कमेटी गठन को लेकर विवाद चल रहा है दो पक्षों जिसमें खुर्शीद रब्बानी व दूसरे पक्ष अब्दुल रकीब द्वारा बनाए गए कमेटी को लेकर विवाद चल रहा है जिसको लेकर शिक्षा पदाधिकारी मदरसा पहुंचकर दोनों के गठन किये गये कमेटी की बारीकी से जांच की फिर शिक्षा पदाधिकारी द्वारा क्रॉस सिग्नेचर वोटिंग करवाकर कमेटी गठन करने का भी प्रयास किया गया इस दौरान ग्रामीणों ने सिग्नेचर वोटिंग में भाग लिया वोटिंग के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मीडिया से कोई भी जानकारी नहीं दी
