नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष, अखिलेश ने , बीजेपी पर कसा तीखा, तंज



नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष, अखिलेश ने , बीजेपी पर कसा तीखा, तंज

सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
• संजय कुमार चौधरी ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश 
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में एमवी गंगा विलास क्रूज के लोकार्पण की तैयारी में जुटी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए सवाल किया कि क्या अब भाजपा नाविकों का भी रोजगार छीनेगी?

अखिलेश ने बीजेपी पर कसा तीखा तंज
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर धन कमाने की नीति निंदनीय है. सपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, 'अब क्या भाजपा नाविकों का रोज़गार भी छीनेगी. भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है. पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव अनुभूत करने आते है; विलास-विहार के लिए नहीं. भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पायेगी*
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 जनवरी को वाराणसी में गंगा के तट पर दुनिया के सबसे बड़े नदी क्रूज एमवी गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अलावा वह 'टेंट सिटी' का भी उद्घाटन करेंगे.

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post