थाना लोनी पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान गैंगस्टर में वांछित 25000 रूपये का इनामी गिरफ्तार



संजय कुमार चौधरी ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश 
POLICE CRACKDOWN
कमिश्नरेट गाजियाबाद...👨‍✈️

• थाना लोनी पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान गैंगस्टर में वांछित 25000/- रूपये का इनामी गिरफ्तार

दिनांक 11/01/2023 को पुलिस टीम द्वारा चिरोड़ी बंथला नहर के पास एक मोटरसाइकिल सवार को चैकिंग के दौरान रोका तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा ,जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते  बदमाश की घेराबन्दी की गयी। बदमाश के द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसने अपना नाम रिजवान पुत्र यूसुफ निवासी जमालपुरा थाना लोनी गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष बताया।  अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
अभियुक्त रिजवान पर  गोकशी के पूर्व के मुकदमे पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त थाना लोनी से गैंगस्टर के मुकदमों में वांछित चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी  पर 25,000 का इनाम घोषित था |
 
• अभियुक्त का नाम व पता
1-रिजवान पुत्र युसूफ निवासी जमालपुरा थाना लोनी  गाजियाबाद 
• बरामदगी का विवरण
1-एक अदद मोटरसाइकल
2- 01 तमंचा .32बोर
3- 02 जिंदा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर

• अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
 अभियुक्त के ऊपर करीब एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं 

गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना लोनी टीम वा 
 डीसीपी ग्रामीण टीम पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post