गिर्दा गांव मे एक बालक का पानी के टंकी मे मिला शव परिजनों ने हत्या का जताया आशंका



• गिर्दा गांव मे एक बालक का पानी के टंकी मे मिला शव परिजनों ने हत्या का जताया आशंका

• रिपोर्टर हयात दानिश

पूर्णिया जिला के कसबा विधानसभा के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के हाँसी बेगमपुर पंचायत के गिर्दा गांव वार्ड  संखिया 10 मे बगल के ही एक व्यक्ति अब्दुल रकीब के घर के अंदर एक पानी का टंकी बना हुआ है  उसी टंकी में से बीते कल बालक का शव बरामद हुआ है  वही मृतक सहायक आलम उम्र करीब 8 वर्ष के परिजनों ने हत्या करने का आशंका जताया है मृतक के चाचा इज़हारुल ने बताया कि  बालक का शव अब्दुल रकीब के घर के अंदर पानी टंकी से बरामद हुआ है वहीं इज़हारुल ने यह भी बताया है कि हम लोगों को  पूर्व से अब्दुल रकीब से जमीनी विवाद को लेकर काफी विवाद चल रहा है वहीं दूसरे  पक्ष से अब्दुल रकीब का कहना है कि बीते कल हम लोग सभी परिवार के साथ दूसरी जगह गए हुए थे  मृतक के परिजनों  का कहना है की मेरा बच्चा कल दोपहर करीब 2:00 बजे से गायब है काफी खोजबीन के बाद बच्चा शाम को करीब 5:00 बजे अब्दुल रकीब के घर के अंदर टंकी में से बरामद किया गया मृतक के पूरे परिवार का कहना है कि अब्दुल रकीब व उनके परिवार द्वारा मेरे बच्चे का हत्या कर पानी के टंकी में डाल दिया  वही मृतक के पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post