• गाजियाबाद:मकर संक्रांति का पावन पर्व विविधता में एकता का प्रतीक,भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा
संजय कुमार चौधरी
सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
लोनी नगर पालिका के इंद्रपुरी क्षेत्र में के प्रवासी विकास मंच संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने पहुंचकर सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ भंडारा वितरित किया
इस दौरान संगठन द्वारा पंडित ललित शर्मा को पटका पहनाकर प्रवासी विकास मंच के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया
भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि आज सूर्य देव के उत्तरायण होने पर पूरे भारतवर्ष के उजाले में वृद्धि के प्रतीक पर्व मकर संक्रान्ति के दिन पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण भारत तक इस पर्व को मनाया जा रहा है स्थानीय भाषाई विविधता के कारण बेशक इनके नाम अलग-अलग है लेकिन पर्व का केंद्र बिंदु मकर संक्रांति है
इसलिए इस त्योहार की महत्ता और बढ़ जाती है कि हर वर्ष इस दिन पूरा भारतवर्ष एक जुट होकर हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति मनाता है
लोनी के विकास में प्रवासी विकास मंच संगठन व उत्तराखंड समाज के भाइयों और बहनों का महत्वपूर्व योगदान है यह हमारे लिए गर्व की बात है
कि देवभूमि से देव एवं देवी स्वरूपा निवासी हमारे लोनी में निवास करते है जो कि सभी प्रवासी ही।लोनी नगर पालिका का संपूर्ण और सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है
मैं प्रवासी विकास मंच द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के आयोजन व संगठन द्वारा निरंतर लोनी के समस्त प्रवासियों को एक करके उनकी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे
प्रदेश अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष आलोक उपाध्याय व देहात अध्यक्ष अभिषेक जी एवं उनकी समस्त टीम को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं महादेव और महामाई से प्रार्थना करता हूं कि आपको शक्ति प्रदान करें
आपका संगठन निरंतर ऐसे ही जनता जनार्दन की सेवा निस्वार्थ भाव से करता रहे और दिन और रात संगठन का विस्तार भी पूरे प्रदेश व देश में होता रहें।

