गाजियाबाद:भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, पं ललित शर्मा ने निकाय चुनाव जनसंपर्क अभियान व शामिल, डीएलएफ और विकास कुंज में किया जनसंपर्क, कहा भाजपा रचेगी इतिहास लोनी में इतिहास




उत्तरप्रदेश
गाजियाबाद:भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, पं ललित शर्मा ने निकाय चुनाव जनसंपर्क अभियान व शामिल, डीएलएफ और विकास कुंज में किया जनसंपर्क, कहा भाजपा रचेगी इतिहास लोनी में इतिहास

सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
 लोनी के डीएलएफ और विकास कुंज में जनसंपर्क अभियान व बैठकों का भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान विकास कुंज और डीएलएफ में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा ने प्रतिभाग किया और जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




विकास कुंज में बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर जाति, धर्म को लोनी में मिला है। आज भाजपा राज और मा. विधायक नंदकिशोर जी के अथक प्रयासों से लोनी की तस्वीर बदली है। सड़क, चिकित्सा, पानी, बिजली, कानून व्यवस्था, शिक्षा आदि में बदलाव लोगों में चर्चा का विषय है। लोगों में भाजपा को लेकर उत्साह और विश्वास है इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय दिनेश सिंघल जी के नेतृतव में सभी वार्ड और चैयरमेन पद पर इतिहास रचने जा रहे है।

*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
 *निष्पक्ष एवं निर्भीक*
 *चुनिंदा खबरें 👁️देखने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ*
 *चैनल को लाइक करें शेयर करें* 
*कमेंट करके जरूर बताएं खबरें आपको कैसी लगी*
 *संजय कुमार चौधरी*
*उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट*

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post