भारतीय जनता पार्टी नेता जितेंद्र कश्यप ने जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर 10 में किया बैठक का आयोजन
*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र कश्यप द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए लोनी नगर पालिका संगम विहार मंडल के वार्ड नंबर 10 परमहंस विहार में विशाल बैठक का आयोजन कराया।
इस दौरान समाजसेवी जितेंद्र कश्यप को वार्ड की जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता निकाय चुनाव प्रभारी श्रीमान अनिल खेड़ा जी ने जनसंपर्क के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार द्वारा चल रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। और बैठक के समापन के पश्चात सभी पार्टी पदाधिकारियों सहित पत्रक लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
निकाय चुनाव प्रभारी ने बताया कि जिला गाजियाबाद में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य के दम पर हम निकाय चुनाव पहली बार से अधिक सीटों से जीतकर बहुमत बनाएंगे।
*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
*निष्पक्ष एवं निर्भीक*
*चुनिंदा खबरें 👁️देखने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ*
*चैनल को लाइक करें शेयर करें*
*कमेंट करके जरूर बताएं खबरें आपको कैसी लगी*
*संजय कुमार चौधरी*
*उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट*


