*शामली:*
*शामली में भारतीय किसान यूनियन अजगर की एक बैठक हुई बैठक में सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अजगर की सदस्य ग्रहण की*
*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अजगर के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि संगठन किसानों की मूलभूत समस्या, भ्रष्टाचार, असमानता, गरीब और मजदूरों की आवाज बनेगा। जरूरत पड़ी तो आमने-सामने की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानी को लाभ का क्षेत्र बनाने, सिंचाई की समस्या, एमएसपी, आधुनिक खेती में हर जनपद में विशेष संस्थान, खेती यंत्रों पर अधिक सब्सिडी की लड़ाई बुलंद की जाएगी। युवाओं को रोजगार किसानों के बच्चों को चिकित्सा एवं अच्छे दर्जे की शिक्षा नहीं दिलाएंगे संगठन आराम नहीं करेगा। चौधरी चरण सिंह, सर छोटू राम, विजय सिंह पथिक, लाल बहादुर शास्त्री जी के दिखाएं मार्ग पर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में प्रदेश प्रभारी पवन गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसान मजदूर और युवा बेरोजगारो के लिए प्लेटफार्म तैयार कर उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा देश के अंदर किसानों के हक और खेती क्यारी को लेकर संगठन के पदाधिकारी कार्य करेंगे*
*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क*
*चैनल को लाइक करें शेयर करें*
*कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं अन्नदाता किसानों के लिए आपकी राय क्या है*
*संजय कुमार चौधरी उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ*
