मजगामा गांव में ठेकेदार द्वारा निजी जमीन पर जबरन पुल निर्माण का किया जा रहा है कार्य




अररिया से हयात दानिश की रिपोर्ट 

जोकीहाट : भूना मजगामा पंचायत के मजगामा गांव वार्ड संख्या 3 मे ठीकेदार द्वारा निजी जमीन पर  जबरन किया जा रहा है पुल निर्माण कार्य वही जमींदार मो0 अजीमुद्दीन ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है  मो0 अजीमुद्दीन पिता दोस्त मो0 ने आवेदन में जिक्र किया है कि ठेकेदार द्वारा मेरा जमीन को कब्जा किया जा रहा जबकि यह जमीन मेरा खरीदा हुआ है अजीमुद्दीन ने बताया कि मौजा मसूरिया खाता संख्या 69 खेसरा संख्या 1313 रकबा 2 डिसमिल एवं खेसरा संख्या 1315 रकबा 2 डिसमिल जमीन जो कि मेरा खरीदा हुआ है तथा मौजा मसूरिया खाता संख्या 69 खेसरा संख्या 1299 रकबा 11 डिसमिल जमीन जो मेरे पत्नी बीबी मरियम के नाम से खरीदगी केवाला हासिल है वही अजीमुद्दीन ने यह भी बताया कि उक्त जमीन 11 डिसमिल में से भी 2 डिसमिल जमीन पर उपरोक्त विभाग के ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से जबरन पुल का निर्माण किया जा रहा है जमींदार द्वारा पुल निर्माण कार्य को रोकने पर ठेकेदार द्वारा तरह तरह की धमकियां भी दी जा रही है वही जमींदारों ने सरकार से मुआवजे की भी मांग की है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post