*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
*विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर की बैठक, कहा प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नियमविरुद्ध कार्यों पर होगी कार्यवाही*
शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों एडीएम (ई) ऋतु सुहास, एसडीएम हिमांशु वर्मा, नायाब तहसीलदार आदि की मौजूदगी में 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को गर्म कम्बल वितिरत किये। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा भाजपा सरकार बनने के बाद से अंत्योदय भाव का अनुसरण करते हुए 2017 से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हर वर्ष जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है*
सेवाभाव भाजपा की पहचान रही है। वहीं विधायक ने इस दौरान कंबल वितरण के बाद एसडीएम के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर लोनी के विकास से संबंधित योजनाओं को तीव्र गति से
*सेवाभाव रही है भाजपा की पहचान, अधिकारियों के साथ बैठक में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा मिलकर बनाएंगे सुंदर, सुरक्षित और विकसित लोनी*:
जरूरतमंदों को कंबल वितरण के बाद एडीएम (प्र.) ऋतु सुहास ने कहा नगरपालिका द्वारा लगातार शीत लहर के मद्दनेजर स्थान चिन्हित कर अलाव जलाने व आश्रय स्थल को रेनोवेट कर सभी प्रकार की तैयारी कर चुकी है जिससे ठंड के कारण कोई भी जनहानि न हो। एसडीएम हिमांशु वर्मा ने कहा कि आज कंबल का वितरण किया गया है। हम आश्रय स्थलों पर भी लोगों के रहने के लिए उचित व्यवस्था कर रहे है। जल्द इस संबन्ध में हेल्पलाइन भी जारी की जाएगी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने संबोधन में कहा सेवाभाव की भावना ही मनुष्य में एक अच्छे चरित्र का निर्माण करती है। लोनी में ठंड शुरू होते ही प्रदेश सरकार, स्वंयसेवी संगठन, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़ों के वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके तहतव अभी तक हजारों की संख्या में जरूरतमंद तक लाभ पहुंचा है। हमारी भाजपा सरकार का भी मूलमंत्र यहीं है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाई जाए जिसमें लोनी प्रशासन व सभी संगठन के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हुए है। कोरोना पुनः फैलने की खबर पर विधायक ने कहा केंद्र सरकार ने गाइडलाइंस जारी किया है जिसका पालन किया जाएगा। हमने पहले भी कोरोना को हराया है फिर हराएंगे।
*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
*निष्पक्ष एवं निर्भीक*
*चुनिंदा खबरें 👁️देखने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ*
*चैनल को लाइक करें शेयर करें*
*कमेंट करके जरूर बताएं खबरें आपको कैसी लगी*
*संजय कुमार चौधरी*
*उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट*


