मसौढ़ी सांई में स्थापित मोहम्मद उस्मान जकरिया इंटर कॉलेज के सचिव मोहम्मद आले साहब के इंतकाल पर गहरा अफसोस, इन्तेखाब आलम




पूर्णिया (एजेंसी ) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और मोहम्मद उस्मान जकारिया कॉलेज के श्रम एवं समाजशास्त्र विभाग में पदस्थापित लेक्चरर इन्तेखाब आलम ने अपने कॉलेज के सचिव के इंतकाल पर गहरा अफसोस जाहिर किया है।
उन्होंने कहा के जनाब मरहूम आले साहब आज सुबह 6:00 बजे अपने घर बाद नमाज फजर  उनका इंतकाल हो गया वह 82 साल के थे।




उन्होंने कहा कि पटना जिला मसौढ़ी साईं के निवासी फिलहाल पटना शाहगंज शाहगंज कब्रिस्तान के सामने रहने वाले शिक्षक, मोहम्मद उस्मान जकरिया इंटर कॉलेज के संस्थापक कॉलेज के सेक्रेटरी के निधन से शिक्षा जगत को गहरा सदमा पहुंचा है।
इन्होंने कहा उर्दू अरबी फारसी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एजाज आलम साहब को मोबाइल पर संतावना देते हुए कहा कि यह एक कड़वा सच है जो सबको इस से गुजारना है और यही इस सच है।
इन्होंने कहां की जनाब मोहम्मद आले साहब ने अपनी जिंदगी में अपने क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार के लिए हमेशा लगे रहे और लोगों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया उसी क्रम में उन्होंने साई जैसे छोटे इलाके में एक कॉलेज की स्थापना की जिसका नाम मोहम्मद उस्मान जकरिया इंटर कॉलेज रखा। श्री आलम कहा कि आज हजारों की तादाद में वहां से छात्र-छात्राओं पढ़ कर निकलते हैं और अपने भविष्य बनाते हैं।
ऐसे महान व्यक्तित्व के जाने का ग़म साईं से लेकर पटना तक फैल गया।
कल 10:00 बजे सुबह शारजाह मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी और शाहगंज कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। अल्लाह मरहूम को जन्नत उल फिरदोस में आला से आला मुकाम और रिश्तेदारों को सहने की ताकत अता करे। आमीन



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post